फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Samrat offered prayers at the Durga temples in Teldiha-Asarganj and inspected the Badua River riverfront.

बिहार: सीएम सम्राट ने तेलडीहा-असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का लिया जायजा

Tue, 20 Oct 2026 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका के तेलडीहा और असरगंज स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
CM Samrat offered prayers at the Durga temples in Teldiha-Asarganj and inspected the Badua River riverfront.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित गोला पर दुर्गा मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर के समीप बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट और पक्के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड 

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे बेहतर ढंग से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, विधायक जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और भागलपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed