{"_id":"61235f378ebc3e7a2345806f","slug":"family-power-and-politics-because-of-sanjay-yadav-the-sword-pulled-in-tejashwi-know-who-is-sanjay-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार, पावर और पॉलिटिक्स : 'हरियाणवी छोरे' की वजह से तेज-तेजस्वी में खिंच गई तलवार? जानें कौन हैं संजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार, पावर और पॉलिटिक्स : 'हरियाणवी छोरे' की वजह से तेज-तेजस्वी में खिंच गई तलवार? जानें कौन हैं संजय यादव
Mon, 23 Aug 2021 02:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:11 PM IST
सार
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन कहते हैं। वे स्वयंभू कृष्ण बने हुए हैं। कहते हैं कि मैं ही अपने अर्जुन को मुख्यमंत्री बनाऊंगा, लेकिन उनकी ये बातें अब इतनी भी साफ नहीं रह गई हैं। क्योंकि, बिहार की महाभारत में संजय की एंट्री हो चुकी है।
विज्ञापन
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार, पावर और पॉलिटिक्स ने राजद कुनबे में उठापटक मचा रखी है। तेजस्वी जहां इशारों ही इशारों में बड़े भाई तेजप्रताप को हद में रहने की चेतावनी दे चुके हैं तो वहीं तेज प्रताप भी तेजस्वी के नजदीकियों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
कौन है संजय यादव
दोनों भाईयों के बीच विवाद का कारण संजय यादव को बताया जा रहा है। दरअसल, हरियाणा के रहने वाले संजय यादव, तेजस्वी यादव के मुख्य रणनीतिकार हैं। उन्होंने 2015 में पहली बार उनके लिए रणनीति तैयार की थी। इसके बाद 2020 चुनाव में उन्होंने हर विधानसभा के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार की। जंगलराज के नारे के जवाब में वे 10 लाख नौकरी का वादा लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के दौरान हुई थी तेजस्वी से मुलाकात
संजय यादव से तेजस्वी की मुलाकात आईपीएल के दौरान हुई थी। तब तेजस्वी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला करते थे। क्रिकेट को अलविदा कहकर जब तेजस्वी राजनीति में उतरे तो संजय यादव को भी साथ बुला लिया। आईटी कंपनी में काम करने वाले संजय भी नौकरी छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गए। तब से दोनों साथ ही हैं। हालांकि, संजय यादव ने कभी तेज प्रताप यादव को वह महत्व नहीं दिया जो वे तेजस्वी यादव को देते आए हैं।
तेजस्वी यादव को मिठाई खिलाते संजय यादव
तेजस्वी यादव को मिठाई खिलाते संजय यादव
- फोटो : social media
जगदानंद से हुई थी तेजप्रताप की भिडंत
जगदानंद सिंह के प्रकरण में जब पार्टी ने तेज प्रताप यादव के करीबी छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आकाश यादव को बाहर का रास्ता दिखाया, तो तेजप्रताप की भिडंत उनसे हो गई। इसके बाद इशारों ही इशारों में तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप को हद में रहने की शिक्षा दे दी। आकाश यादव के हटने के बाद एक नाम चर्चा में आया, वह था संजय यादव। यह नाम सामने आने के बाद तेज प्रताप ने उन पर कई आरोप लगाए और उन्हें प्रवासी सलाहकार तक बता डाला। यहां तक कि ट्वीट भी किया कि जिस प्रवासी सलाहकार के इशारों पर पार्टी चल रही है, वह हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता। वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा। वह प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है।
बढ़ता गया संजय यादव का कद
संजय यादव मुख्य रूप से तेजस्वी के लिए ही काम करते हैं, लेकिन उनकी पकड़ पार्टी के विधायकों पर भी मानी जाती है। लालू प्रसाद यादव के जेल में रहने के दौरान जब तेजस्वी को पार्टी की कमान मिली तो संजय यादव की पकड़ और भी मजबूत हो गई और उनका कद बढ़ता ही चला गया। यहां तक कि अब वे तेज प्रताप को भी तवज्जो नहीं देते।
संजय यादव पर लगाया हत्या का आरोप
भाई-भाई में तकरार इस कदर बढ़ चुकी है कि रक्षाबंधन के दिन बहन मीसा भारती से राखी बंधवाने भी दोनों भाई अलग-अलग समय पर गए। इधर, तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई पर भारी होते दिख रहे हैं। ऐसे में अब तेज प्रताप यादव ने संजय यादव पर खुर की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। शनिवार देर शाम उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय यादव मेरी हत्या करा सकते हैं। वह मेरे तीन बॉडीगार्ड का मोबाइल फोन भी बंद करवा चुके हैं।