Bihar Crime: मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, DGP से जवाब तलब; वारदात के बाद बढ़ा खौफ
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा गोलीकांड ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग में दुलारचंद यादव की मौत के बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar | The Election Commission of India has asked for a report from the DGP regarding the Mokama Murder case
Dularchand Yadav was killed during firing between the two sides while campaigning for elections in Mokama yesterday. pic.twitter.com/56WrmknVyN— ANI (@ANI) October 31, 2025विज्ञापन
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
ये भी पढ़ें- Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला
पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर का बड़ा खुलासा
दुलारचंद यादव की हत्या के बाद शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में भी जमकर बवाल हुआ। अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें डॉक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दुलारचंद यादव का अनुमंडलीय अस्पताल में तीन सदस्यीय टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इस टीम में डाॅ अजय कुमार, डाॅ रोहन और डाॅ दिलीप शामिल थे।