फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mokama Murder Case: Chaos in Mokama, Dularchand's funeral procession: Protests: Anant Singh

Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की शव यात्रा में अनंत सिंह को फांसी देने की मांग; जानें मामला

Fri, 31 Oct 2025 05:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

Bihar Election: मोकामा में जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। मृत दुलारचंद के समर्थक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mokama Murder Case: Chaos in Mokama, Dularchand's funeral procession: Protests: Anant Singh
दुलारचंद की शव यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दोपहर में दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। गुस्साए लोगों ने 'अनंत सिंह को फांसी दो' के नारे लगाए। मृत गुलाबचंद के परिजनों का कहना है कि सब लोगों ने देखा कि किस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से अपील है वह जल्द से जल्द अनंत सिंह को गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पंडारक में दुकानें खुलने नहीं दी

इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पंडारक में सुबह से ही मृत दुलारचंद की हत्या से गुस्साए लोगों ने एक भी दुकानें नहीं खुलने नहीं दी। इधर, राजद प्रत्याशी पत्नी वीणा देवी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली। उन्होंने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंडारक में हवाई फायरिंग की बात को पुलिस ने कहा अफवाह

इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग गाड़ी के काफिले के पीछे भाग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मृत दुलारचंद के समर्थकों आक्रोशित हो गए और अनंत सिंह के समर्थकों को खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने जमकर रोड़ेबाजी की है। इसमें कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। गुस्साए लोगों ने बंद दुकानों की शटर, कुछ गाड़ियों पर भी पथराव किया। इतना नहीं कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस गोलीबारी की बात को अफवाह बता रही है। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान ने मोर्चा संभाल लिया है। पटना पुलिस का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। हत्या के बाद अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस टीम लगातार कैंप कर रही है। 


अनंत सिंह बोले- यह सब सूरजभान सिंह की साजिश है

बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के लिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इधर, अनंत सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जनता सब जानती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed