फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ED takes action against Santosh Don in Patna simultaneous raids at 25 locations tale of his escape

Bihar: संतोष डॉन पर ED का एक्शन मोड ऑन; 25 जगहों पर एक साथ छापे, साड़ी पहनकर फरार होने का किस्सा फिर वायरल

Sat, 13 Jun 2026 02:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:16 PM IST
सार

Patna: पटना के खुशरूपुर और बाढ़ क्षेत्र में ईडी ने कुख्यात अपराधी संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। अवैध संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच के साथ उसके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
ED takes action against Santosh Don in Patna simultaneous raids at 25 locations tale of his escape
छापेमारी करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के खुशरूपुर और बाढ़ क्षेत्र में शनिवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन के करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीमें बाढ़ अनुमंडल के टेका बीघा, खुशरूपुर प्रखंड के चौड़ा, सुकरबेगचक, पचरुखिया, मुस्तफापुर, जगमालबीघा सहित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की सघन जांच कर रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


25 ठिकानों पर ईडी की एक साथ दबिश
संतोष डॉन का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है और उस पर भूमि विवादों सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने वर्ष 2026 में उसे पटना जिले के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया था और वर्तमान में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। जांच एजेंसियों के रडार पर वह लंबे समय से है।
विज्ञापन


साड़ी पहनकर फरार होने का चर्चित मामला फिर चर्चा में
इससे पहले दिसंबर 2025 में जब पुलिस ने उसके पचरुखिया स्थित आवास पर दबिश दी थी, तब वह कथित तौर पर साड़ी पहनकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। यह मामला उस समय काफी चर्चा में आया था और अब एक बार फिर से सोशल मीडिया व स्थानीय चर्चाओं में सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच
फिलहाल चल रही इस छापेमारी को लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध वित्तीय लेनदेन और बेनामी संपत्तियों के स्रोतों का पता लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।


ये भी पढ़ें: क्या राबड़ी ने छोटू छलिया को लालू के जन्मदिन पर दिया हीरे का कंगन? जदयू ने उठाए सवाल, ED से शिकायत

पारिवारिक कनेक्शन भी जांच के दायरे में
संतोष यादव की पत्नी पैक्स अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, ऐसे में एजेंसी उनके वित्तीय संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि संपत्तियों और लेनदेन में किसी राजनीतिक या प्रशासनिक नेटवर्क की भूमिका तो नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed