{"_id":"65a90530bad4761454038980","slug":"district-council-president-and-vice-president-were-successful-in-saving-the-chair-again-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दोबारा कुर्सी बचाने में सफल रही जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सदस्यों का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दोबारा कुर्सी बचाने में सफल रही जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सदस्यों का जताया आभार
Thu, 18 Jan 2024 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:32 PM IST
सार
Bihar News: रोहतास जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती तथा उपाध्यक्ष वंदना देवी दोबारा से अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही। बता दें कि इन दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि कुछ जिला परिषद सदस्य के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से पंचायती राज के बड़े सदन में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती तथा उपाध्यक्ष वंदना देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती तथा उपाध्यक्ष वंदना देवी पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद पुनः अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। बताते चले कि पिछले दिनों जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती तथा उपाध्यक्ष वंदना देवी के प्रति जिला परिषद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जहां आज पुनः जिला परिषद सदस्यों के मत के सहयोग से अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही। कुछ जिला परिषद सदस्य के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से पंचायती राज के बड़े सदन में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पुनः अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही
बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती और वंदना देवी ने सभी जिला परिषद सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इसके साथ ही रोहतास जिले में जिला परिषद के द्वारा सभी योजनाओं के माध्यम से विकास करने का वादा किया। इसके साथ ही रोहतास जिलेवासियों के विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन