फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Deputy CM inaugurated the former students' meet, said- continuous work is being done regarding education

Bihar: 'वे जंगलराज और अराजकता वाले विद्यालय के छात्र हैं', तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तंज

Sun, 22 Jun 2025 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar: उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। कारखानों और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के कारण युवाओं को अब अपने ही राज्य में नौकरी मिलने लगी है, जिससे अन्य राज्यों में जाने का पलायन भी धीरे-धीरे रुक रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM inaugurated the former students' meet, said- continuous work is being done regarding education
विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र स्थित अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का समागम समारोह 2025 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया।

विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को कहीं अधिक मजबूत किया है। आज अन्य राज्यों के छात्र भी बिहार के कॉलेजों और संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं, जो राज्य की प्रगति का प्रमाण है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व में बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि लोग यहां आने से डरते थे। लेकिन आज राज्य में कानून का राज स्थापित है, जिसके चलते शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में मजबूती आई है। राज्य में अशिक्षा लगभग समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब बिहारवासी अन्य राज्यों में अपने राज्य का नाम गर्व से लेते हैं।

पढ़ें:  अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से मची अफरातफरी, मॉल मालिक पर जानलेवा हमला; जांच में जुटी पुलिस

सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा जैसे सभी बुनियादी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं शाम के बाद खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। एनडीए सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। कारखानों और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के कारण युवाओं को अब अपने ही राज्य में नौकरी मिलने लगी है, जिससे अन्य राज्यों में जाने का पलायन भी धीरे-धीरे रुक रहा है।

कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह, स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू, पूर्व मंत्री विजय कृष्ण, एमएलसी कार्तिकेय कुमार, आचार्य श्याम राय समेत कई बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भामा साह पार्क सौंदर्यीकरण योजना का डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया शिलान्यास
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर के समीप दानवीर भामा साह पार्क और कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य उनके विधायक निधि से संचालित किया जा रहा है।

अपने दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने आमजन के बीच विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धताओं को दोहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर जुटी भीड़ से यह स्पष्ट हुआ कि जनता सरकार की योजनाओं को लेकर आशान्वित और उत्साहित है।



पढ़ें: 'मुख्यमंत्री ने पेंशन बढ़ाई, नेता प्रतिपक्ष का बढ़ा टेंशन': मंत्री जीवेश का तेजस्वी पर तंज

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में दानवीर भामा साह के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल एक सुंदर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी मनोरंजन और विश्राम की बेहतर व्यवस्था होगी।

विपक्ष पर तीखा प्रहार

पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने विपक्ष खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उन्हें काम करने का अवसर मिला, तब उन्होंने जनहित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब एनडीए सरकार राज्य में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है, तो विपक्ष केवल असंतुलन और भ्रम की राजनीति कर रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि विपक्ष की भाषा और व्यवहार अब शिष्टाचार से दूर होता जा रहा है। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘जंगलराज और अराजकता वाले विद्यालय’ के छात्र हैं, और उनकी राजनीति भी उसी पद्धति पर आधारित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार बिहार को सतत विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है और लखीसराय में भी कई नई योजनाओं की जल्द शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed