फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   decision of Bihar government, double increase in honorarium of cooks, instructors and night guards

Bihar News: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, रसोइयों, अनुदेशकों और नाइट गार्ड्स के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी

Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने शिक्षा और सेवा क्षेत्रों से जुड़े 2.56 लाख से अधिक कर्मियों के मानदेय को दोगुना कर दिया है। इस फैसले से 10 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
decision of Bihar government, double increase in honorarium of cooks, instructors and night guards
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार सरकार ने शिक्षा और सेवा क्षेत्र से जुड़े करीब 2.56 लाख कर्मियों के मानदेय को दोगुना करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार के इस निर्णय से लगभग 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रसोइयों को अब मिलेगा 3300 रुपये मासिक
राज्य के 70,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना (MDM) के अंतर्गत कार्यरत 2,38,000 रसोइयों और सहायक रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये कर दिया गया है। लंबे समय से बेहद कम वेतन पर काम कर रहे इन रसोइयों को अब आर्थिक राहत और सामाजिक सम्मान दोनों मिलेगा।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों का वेतन 16,000 रुपये
राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत 8,386 शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय को 8,000 से बढ़ाकर 16,000 रुपये किया गया है। सरकार के अनुसार, इससे न केवल अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि स्कूलों में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य शिक्षा में भी गुणात्मक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट गार्ड्स को भी मिला आर्थिक प्रोत्साहन
राज्य भर में 9,360 नाइट गार्ड्स स्कूलों की सुरक्षा में तैनात हैं। सरकार ने उनके मानदेय को भी दोगुना कर दिया है। इससे इन सुरक्षाकर्मियों को न सिर्फ वित्तीय मजबूती मिलेगी बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।


ये भी पढ़ें:  जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की भूमिका सबसे अहम होती है। उनके श्रम का उचित मूल्य देना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय उनके योगदान को सम्मान देने का प्रयास है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed