फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Diarrhea continues to wreak havoc in Jehanabad, middle-aged man from Kako Bazar dies,

Bihar: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण

Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

जहानाबाद जिले के काको बाजार में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में डायरिया से पीड़ित एक अधेड़ व्यक्ति सुरेंद्र पासवान की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि सुरेंद्र की मौत डायरिया के कारण हुई, जबकि चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक स्पष्ट कारण नहीं बताया जा सकता।
 

विज्ञापन
Diarrhea continues to wreak havoc in Jehanabad, middle-aged man from Kako Bazar dies,
डायरिया से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत - फोटो : अमर उअजल

विस्तार

जहानाबाद में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के काको बाजार इलाके में डायरिया से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो बीते दो-तीन दिनों से डायरिया से पीड़ित थे। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि सुरेंद्र पासवान की मौत डायरिया से हुई है। जानकारी के अनुसार, पहले उनका इलाज काको के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था, जहां सलाइन चढ़ाई जा रही थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें शुक्रवार को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां ऑक्सीजन देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी पुष्टि की है कि सुरेंद्र पासवान की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें उच्च इलाज के लिए पटना भेजा गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काको बाजार इलाके में बीते छह दिनों से डायरिया का कहर जारी है। अब तक दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और कई का इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। कुछ लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मलेशिया में वैशाली के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

हालात को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सिविल सर्जन की पहल पर पटना से विशेष डॉक्टरों की टीम काको भेजी गई थी। टीम ने इलाके में पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का सैंपल लिया और इलाज शुरू किया। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की सरकारी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में साफ-सफाई और पेयजल की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि डायरिया जैसे जानलेवा बीमारी पर काबू पाया जा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed