फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Dead Snake found in food served 100 fall sick government issues notices Bihar news in Hindi

Bihar: बच्चों ने खाने में देखा मरा हुआ सांप...फिर भी रसोइये ने परोसा खाना, 100 बीमार; अब बिहार सरकार को नोटिस

Thu, 01 May 2025 02:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 02:25 PM IST
सार

Bihar: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पूरे मामले में सख्ती दिखाई है। जिसके बाद आयोग ने इसे बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दिया है। क्या है पूरा मामला...आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Dead Snake found in food served 100 fall sick government issues notices Bihar news in Hindi
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को बिहार सरकार और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई पटना जिले के मोकामा इलाके में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चों के बीमार होने की खबरों के बाद की गई है। इस मामले को लेकर आयोग ने कहा कि खबरों के मुताबिक खाने में से एक मरे हुए सांप को हटाकर रसोइया ने बच्चों को भोजन परोस दिया।

विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर खुद से संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर दो हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में बीमार बच्चों की तबीयत की जानकारी भी शामिल होनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल जा रहा तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल्टी लेकर पहुंच गए ग्रामीण; लूटने की मची होड़
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला? 
दरअसल स्कूल में मिड डे मील के दौरान करीब 500 बच्चों में से लगभग 400 बच्चों ने भोजन किया। बच्चों ने बताया कि सब्जी में कुछ अजीब लगा और गौर करने पर उन्होंने देखा कि उसमें एक सांप गिरा हुआ था। बच्चों ने यह बात स्कूल के शिक्षकों और रसोइयों को बताई, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। रसोइए ने सांप को निकालकर बोरे में डालकर फेंक दिया, लेकिन फिर भी वही खाना बच्चों को परोस दिया गया। इस पर कुछ बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया, जबकि अधिकांश बच्चों ने मजबूरी में खाना खा लिया।

बीमारी के लक्षण और इलाज
दोपहर का खाना खाने के कुछ समय बाद बच्चों को तबीयत खराब लगने लगी। घर पहुंचने पर कई बच्चों को उल्टियां हुईं, चक्कर आने लगे और पेट में मरोड़ की शिकायत हुई। बच्चों ने अपने माता-पिता को बताया कि खाने में सांप था। परिजनों ने जब यह सुना तो वे गुस्से में आकर स्कूल के सामने सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed