{"_id":"67e53ae1199958af2100ace0","slug":"crime-in-bihar-e-rickshaw-driver-shot-dead-in-nalanda-firing-marks-on-front-glass-of-vehicle-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन के फ्रंट ग्लास पर फायरिंग के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन के फ्रंट ग्लास पर फायरिंग के निशान
Thu, 27 Mar 2025 05:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:17 PM IST
सार
Crime News: एक ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चालक को गोली सिर और कंधे में लगी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी है। घटना बिहटा-सरमेरा-टू लेन पर हुई है।
विज्ञापन
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद चंडी थाना की पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया। हथकठा मोड़ से चंडी जाने वाले रास्ते में बाड़ामोड़ के लगभग 100 मीटर पश्चिम में एक ई-रिक्शा (जिसका नंबर बीआर-01 पीक्यू-99) खड़ा था। जांच में सामने आया है कि चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति के सिर और कंधे पर गोली लगी हुई थी। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है और पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, कर्मी की तत्परता से भागे लुटेरे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि वर्तमान में जांच के सभी संभावित बिंदुओं पर गहन अनुसंधान चल रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया युवक, फर्जी दस्तावेज बनाने वाला निकला सीवान का नौशेर
ई-रिक्शा के फ्रंट ग्लास पर गोली के निशान
घटना स्थल पर लगी ई-रिक्शा में गोली का निशान फ्रंट ग्लास पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। साथ ही सीट पर एक कारतूस भी पड़ी हुई है, जिससे अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि सामने से अपराधियों ने गोली मारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन