फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Muzaffarpur Attempt to rob bank robbers fled due to promptness of employee police engaged

Bihar News: दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, कर्मी की तत्परता से भागे लुटेरे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 27 Mar 2025 05:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

Bank Loot: अपराधी दिनदहाड़े बैंक लूटने पहुंचे थे। बैंककर्मियों की सक्रियता से बैंक में लूट होने से बच गया। मामला कथैया थाना क्षेत्र के जसौली बाजार स्थित एक ग्रामीण बैंक का है।

विज्ञापन
Bihar News Muzaffarpur Attempt to rob bank robbers fled due to promptness of employee police engaged
बैंक के पास मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक को लूटने के लिए तीन बदमाश पहुंचे थे। बैंककर्मियों की तत्परता से लूट होने से बचा। पूरा मामला कथैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर फरार हुए बदमाश की तलाश में जुट गई है। घटना की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें तीन की संख्या में बदमाश आते हुए दिखे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से बेखौफ होकर पहुंचे हथियार से लैस अपराधी ने बैंक को लूटने का प्रयास किया। लेकिन बैंककर्मियों की सक्रियता से बैंक लूट होने से बच गई है।वहीं, इस घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे बदमाश मुझसे भागने में सफल रहे। मामला जिले के कथैया थाना क्षेत्र इलाके के जसौली बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाघ की गरज से धुमाटाड़ दहला, घर के भुसौली में डेरा बनाकर बैठा था, हो हल्ला कर लोगों ने भगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी के बाद से मौके पर पहुंचे डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी कथैया थाना की पुलिस और कई थाना की टीम। इस घटना की कार्रवाई के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधी की पहचान किया जा रहा है और उनके भागने की दिशा की जानकारी ली जा रही है।


यह भी पढ़ें: अब वाटर प्यूरिफायर मशीन में आग, पटना के बड़े कॉलेज में अफरातफरी, अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंचीं

मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली के पास तीन की संख्या में अपराधी बैंक को लूटने के लिए पहुंचे हुए थे। बैंक को लूटने के प्रयास किया गया था। बैंक कर्मी और ग्राहक सजग थे, जिस कारण लूट नहीं हो सकी है।

घटना के दौरान में अपराधी सीसीटीवी में आते हुए दिखे हैं। मामले में पुलिस की टीम लगी हुई है। अपराधी के भागने और आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर जांच किया जा रहा है। तीन की संख्या में अपराधी आए थे, सभी को जल्द पकड़ा जाएगा। डीएसपी वेस्ट मौके पर हैं और टेक्नीकल टीम भी मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की शिनाख्त की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed