{"_id":"68a0a9e0940697a8f10301b5","slug":"construction-of-helipad-for-rahul-gandhi-in-the-light-of-bike-15-hours-left-for-the-program-to-start-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राहुल गांधी के लिए हेलीपैड का निर्माण बाइक की रोशनी में, कार्यक्रम शुरू होने में 15 घंटे शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राहुल गांधी के लिए हेलीपैड का निर्माण बाइक की रोशनी में, कार्यक्रम शुरू होने में 15 घंटे शेष
Sat, 16 Aug 2025 09:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:25 PM IST
सार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार, 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से अपनी मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा का उद्देश्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को उजागर करना है।
विज्ञापन
राहुल गांधी हेलीपैड निर्माण में प्रशासनिक लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार, 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से अपनी मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा के बाद, बिहार पुलिस लाइन स्थित पूर्व निर्धारित हैलीपैड को बदलकर एसपी जैन कॉलेज में हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया गया है।
सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर हेलीपैड के निर्माण के निर्देश दिए हैं। परिसर को बांस-बल्ली से बैरिकेड किया जा रहा है और मानक के अनुसार तैयार किया जा रहा है। हालांकि, मात्र 17 घंटे शेष रहते हुए, जिला प्रशासन ने हेलीपैड का निर्माण बाइक की रोशनी में करवाया, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी पर सवाल उठे।
कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरे शहर में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं और जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। कार्यकर्ता दिन-रात लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
संभावना है कि राहुल गांधी का विशेष विमान रविवार सुबह 10 बजे एसपी जैन कॉलेज हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से वे विशेष वाहन में सवार होकर शहर के कर्पूरी चौक पहुंचेगे, जहां से पदयात्रा शुरू होगी और सूअरा हवाई अड्डे तक जारी रहेगी। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करने के पश्चात सीधे औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे।
सूअरा हवाई अड्डे पर प्रस्तावित जनसभा में राहुल गांधी के साथ महागठबंधन और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को उजागर करना है। विपक्ष का दावा है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में धांधली कर मौजूदा सरकार को लाभ पहुंचा रही है। यात्रा से महागठबंधन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के कर्पूरी चौक से हेलीपैड और सभा स्थल तक सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात होंगे। मंच निर्माण, पार्किंग, ड्रॉप प्वाइंट, शौचालय, पेयजल और भोजन जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। सभा स्थल और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पदयात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग कर मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
राहुल गांधी की यह मतदाता अधिकार यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी, जिनमें रोहतास, औरंगाबाद, गया, बिहारशरीफ, मुंगेर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और भोजपुर शामिल हैं। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक सार्वजनिक रैली के साथ होगा।