Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री तय; जानें, कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन के अगले दिन आखिरकार वह खबर आ गई, जिसका जदयू को लंबे समय से इंतजार था। निशांत कुमार रविवार को पार्टी ज्वाइन करेंगे। हालांकि, एमएलसी नीरज कुमार ने शनिवार को ज्वाइन करने की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार मना ही लिया। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ही यह तय हुआ कि निशांत रविवार 8 मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
Bihar News: तीसरी बार उमेश सिंह कुशवाहा बने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या कहा?
पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत कुमार
जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोर है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा।
Bihar News: नगालैंड के राज्यपाल बने BJP के दिग्गज नंद किशोर यादव के बारे में जानिए, खास बातचीत में क्या बोले?
नीतीश कुमार बोले- चिंता की कोई बात नहीं है
जदयू एमएलसी ने कहा कि आज की बैठक में निशांत कुमार मौजूद नहीं थे। लेकिन, उनकी आवास जरूर मौजूद थी। बैठक में सरकार के गठन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को निशांत जदयू ज्वाइन करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.