फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chirag Paswan invite Nitish kumar through media for his father Ram Vilas Paswan death anniversary 

Ram Vilas Death Anniversary: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को दिया निमंत्रण, कहा- भले मुझसे न मिलें, लेकिन बरसी में जरूर आएं

Sun, 12 Sep 2021 12:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Sep 2021 12:13 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार से विधानसभा चुनाव के दौरान हुई नाराजगी के बावजूद चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर उन्हें आमंत्रित किया है। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को मीडिया और जनता के जरिेए निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
Chirag Paswan invite Nitish kumar through media for his father Ram Vilas Paswan death anniversary 
चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

लोजपा सांसद चिराग पासवान शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए बेताब थे, उन्हें वह अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की 'बरसी' (पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम) में आमंत्रित करना चाहते थे, लेकिन मौका नहीं मिला। चिराग ने मीडिया और जनता के जरिए सीएम नीतीश कुमार को बरसी में आने का न्योता दिया।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि 'सीएम नीतीश कुमार को हम आप लोग (मीडिया और जनता) के जरिए रविवार के बरसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं। हम यह चाहते हैं कि रामविलास पासवान जी उनके भी मित्र थे और वह श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों। भले ही वह मुझसे नहीं मिलें और मुझे आशीर्वाद नहीं दें, लेकिन रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि जरूर दें।'
विज्ञापन


चिराग ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था, जब उन्होंने जद (यू) नेता को हराने के लिए राजग से हाथ खींच लिया था, और नीतीश के खिलाफ उन्होंने अपने दिवंगत पिता के साथ 'दुर्व्यवहार सहित कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध किया। उनके के सात निश्चय कार्यक्रम का विरोध किया हूं क्योंकि नीतीश कुमार इतने सालों से सत्ता में हैं, तो सात निश्चत कार्यक्रम तो पहले पूरा हो जाना चाहिए था।

पटना में आयोजित होगा कार्यक्रम
रविवार को पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान की बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि वह चाचा पशुपति कुमार पारस के रविवार के समारोह में शामिल होने का इंतजार करेंगे। चिराग ने अपने चाचा के बारे में कहा, 'हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मेरे पिता की मृत्यु के बाद, वह परिवार में मेरे अभिभावक हैं।'

बरसी में शामिल होने के लिए चिराग पासवान के चाचा व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी हामी भर दी है। लोजपा में टूट के बाद पहली बार चिराग और पारस एक साथ दिखेंगे। 

बता दें कि चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और कई अन्य नेताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, की ये मांग

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह एवं रामविलास पासवान की राज्य में आदम कद प्रतिमा स्थापित करने और उनकी जयंती अथवा पुण्यतिथि को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।

तेजस्वी ने लिखा कि स्व. डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह एवं स्व. रामविलास पासवान दोनों ही राज्य के महान विभूति होने के साथ-साथ प्रखर समाजवादी नेता थे। दोनों ही राजनेताओं ने अपने सामाजिक सरोकारों और सक्रिय राजनीतिक जीवन के माध्यम से बिहार राज्य की उल्लेखनीय सेवा की। दोनों बिहार के ऐसे सपूत रहे हैं जिनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हम सभी बिहारवासी सदा ऋणी रहेंगे।

तेजस्वी ने पत्र में कहा, निधन से कुछ दिन पूर्व डॉ रघुवंश बाबू ने आपको संबोधित पत्र के माध्यम से अपनी कुछ मांगे पूर्ण करने की इच्छा व्यक्त की थी। मुझे विश्वास है कि आप उन मांगों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे होंगे। रघुवंश बाबू की अंतिम इच्छाओं को सम्मान देते हुए उन्हें पूरा करना ही उनके प्रति हमलोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी प्रकार स्व. रामविलास पासवान जी सामाजिक न्याय, समतावादी विकास और समाजवाद के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचितों उपेक्षितों के सामाजिक उत्थान, संघर्ष, रक्षा एवं विकास के लिए समर्पित किया। वो बिहार के विकास के लिए सदैव संघर्षरत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed