फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar school teacher minor abuse case hotel rooms sealed forensic investigation updates

बक्सर दुष्कर्म कांड: होटल के कमरे सील, शिक्षकों के मोबाइल से खुलेंगे राज; फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज

Sat, 05 Sep 2026 07:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 07:55 AM IST
सार

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार और फरार शिक्षकों के जब्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और सीडीआर के जरिए घटना से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस ने डुमरांव के दो होटलों के एक-एक कमरे को सील कर एफएसएल जांच कराई है। 

विज्ञापन
buxar school teacher minor abuse case hotel rooms sealed forensic investigation updates
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बक्सर के डुमरांव के मध्य विद्यालय नथुनी अहीर के डेरा में छात्राओं के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। आरोपियों के जब्त मोबाइल फोन से इस कांड के कई राज खुलने की उम्मीद है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और फरार चल रहे दूसरे आरोपी वीरेंद्र प्रसाद के मोबाइल फोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दोनों के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है, ताकि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके। इस मामले में गिरफ्तार हेडमास्टर मोहम्मद इमाम अली इंसारी के मोबाइल का भी सीडीआर निकाला जा रहा है। हेडमास्टर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


होटल के दोनों कमरे सील
पुलिस ने उस होटल में जाकर जांच की है, जहां छात्रों के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार शिक्षक अरविंद कुमार को होटल ले जाकर कमरे की पहचान कराई गई। पुलिस ने डुमरांव के दो होटलों के एक-एक कमरे को सील कर दिया है और एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पटना: कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही छापेमारी
इस मामले में होटल मालिक पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल प्रबंधन की लापरवाही या मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed