{"_id":"67448ac97582daea93034a7e","slug":"buxar-news-body-of-girl-found-hanging-from-noose-under-suspicious-circumstances-inter-religious-love-affair-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवती का शव, पुलिस हत्या-आत्महत्या में उलझी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवती का शव, पुलिस हत्या-आत्महत्या में उलझी; जानें पूरा मामला
Mon, 25 Nov 2024 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:03 PM IST
सार
Buxar News: मुरार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर में मुरार गांव में एक 22 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की को अपने घर में बिजली के तार से बने फंदे से लटका पाया गया। यह घटना रविवार को देर शाम की है। इस मामले में हत्या या आत्महत्या का सवाल बना हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं, FSL की टीम भी मामले की जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
घटना के वक्त छोटे भाई थे घर में
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 22 वर्षीय नजमू खातून के रूप में हुई है। घटना के वक्त नजमू अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी, जबकि घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। नजमू के भाई इमरान अहमद ने बताया कि उसकी बहन का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि इमरान ने यह भी कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटानी जरूरी है।
विज्ञापन
गांव के लड़के से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इमरान ने आगे बताया कि नजमू का गांव के ही एक लड़के सुजीत से प्रेम संबंध था। करीब दो से ढाई महीने पहले सुजीत को घर में घुसते वक्त पकड़ लिया गया था। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, कुछ दिन पहले सुजीत जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था, लेकिन फिर वह फरार हो गया। इमरान ने कहा कि उनकी बहन सात भाइयों के बीच इकलौती बहन थी और परिवार के सदस्य उसकी देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
मुरार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतका के परिवार वालों ने अब तक कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं दिया है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।