फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Brother and sister brutally murdered in Phulwari Sharif on suspicion of love affair Patna police revealed the

Bihar: बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका और उसके भाई को मारकर जलाया, पटना पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 02 Aug 2025 06:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

पटना जिले के फुलवारी शरीफ-जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में 31 जुलाई की शाम हुए दोहरे हत्याकांड में पटना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Brother and sister brutally murdered in Phulwari Sharif on suspicion of love affair Patna police revealed the
फुलवारी शरीफ दोहरे हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फुलवारी शरीफ-जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में 31 जुलाई की शाम हुए भाई-बहन की नृशंस हत्या मामले में पटना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अंजली और उसके 10 वर्षीय भाई अंशु के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार उर्फ सन्नी कुमार (पिता- मृत्युंजय कुमार) और रौशन कुमार (पिता- शंभू शर्मा), दोनों निवासी फुलवारी शरीफ के फुलिया टोला शामिल हैं।
विज्ञापन


हत्या की वजह: प्रेम, संदेह और साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंजली और शुभम के बीच प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। रौशन, जो अंजली के परिवार से पहले से परिचित था, उसने ही दोनों की पहचान कराई थी। हाल के दिनों में शुभम को शक हुआ कि अंजली अब किसी और से बातचीत करने लगी है। बेवफाई के शक और ईर्ष्या के चलते शुभम ने रौशन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


हत्या की योजना और क्रूरता की हदें पार
दोनों आरोपियों ने मोती चौक, खगौल स्थित एक दुकान से केरोसिन तेल खरीदा और एम्स गोलंबर होते हुए नगवां गांव पहुंचे। शुभम ने अंजली से झगड़ा किया, इस बीच उसका छोटा भाई अंशु जाग गया। शुभम ने पहले अंशु के सिर पर ईंट मारकर हत्या की और फिर अंजली का मुंह तकिए से दबाकर उसे भी मार डाला। इसके बाद दोनों ने लाशों पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल से कॉल डिटेल्स और चैटिंग डिलीट करने की कोशिश की। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष SIT टीम ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल और केरोसिन की खाली बोतल भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण


SIT टीम और स्पीडी ट्रायल की घोषणा
इस मामले की जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की निगरानी में एक विशेष SIT का गठन किया गया था, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि दोनों आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

घटना के बाद बवाल, सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन
हत्या की खबर के बाद नगवां गांव और जानीपुर मोड़ पर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सीपीआई (एमएल) विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। रामकृपाल यादव सहित कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed