फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC TRE-4 Aspirants Reach Education Minister Mithilesh tiwari Residence, Demand More Vacancies Bihar music

शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी: TRE अभ्यर्थियों ने वैकेंसी बढ़ाने की मांग की, मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?

Thu, 27 Aug 2026 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Aug 2026 02:15 PM IST
सार

BPSC TRE 4: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से वादा किया कि जब तक परीक्षा की तिथि जारी नहीं होती है, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है। आपकी मांगों को देखते हुए आज फिर से अधिकारियों से बात करेंगे। आप लोग

विज्ञापन
BPSC TRE-4 Aspirants Reach Education Minister Mithilesh tiwari Residence, Demand More Vacancies Bihar music
टीआरई चार के अभ्यर्थियों से बातचीत करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास मार्च के बाद अब अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का रुख किया। गर्दनीबाग धरनास्थल से पहुंचे अभ्यर्थियों ने संगीत, शारीरिक शिक्षा, ललित कला समेत विभिन्न विषयों में पद बढ़ाने, एकल परीक्षा आयोजित करने और निगेटिव मार्किंग हटाने समेत अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।कुछ देर बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी खुद गेट पर पहुंचे और अभ्यर्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है और बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।

विज्ञापन


सरकार ने 33 हजार से अधिक पद जारी किए
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले 19 हजार शिक्षकों की वैकेंसी देने की बात थी, लेकिन सरकार ने 33 हजार से अधिक पद जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होती, तब तक शिक्षा विभाग को जिन-जिन संकायों से अतिरिक्त रिक्तियां मिलेंगी, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिन विषयों और संकायों में पद बढ़ाने की संभावना होगी, वहां वैकेंसी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से दोबारा बातचीत करने की बात कही। मंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए जो भी संभव होगा, किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार बाढ़: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बोले- आपलोग खुश होकर जाइए
शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से आंदोलन के बजाय परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और छात्रों की समस्याओं पर अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रहेगी। अंत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप लोग खुश होकर जाइए, आपके लिए बेहतर करेंगे। वहीं, TRE-4 अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, गर्दनीबाग में उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर,  अभ्यर्थियों के शिक्षा मंत्री के आवास पहुंचने की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed