{"_id":"69f9fe329d0af997b70cb21c","slug":"bpsc-72nd-exam-how-many-posts-are-vacant-in-which-department-in-bpsc-72nd-online-application-dsp-sdm-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC 72th Exam: बीपीएससी 72वीं में राजस्व अधिकारी के 365 पद, DSP-SDO के कितने पदों पर निकली वैकेंसी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC 72th Exam: बीपीएससी 72वीं में राजस्व अधिकारी के 365 पद, DSP-SDO के कितने पदों पर निकली वैकेंसी?
Tue, 05 May 2026 07:56 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Tue, 05 May 2026 07:56 PM IST
सार
BPSC 72th Prelims Exam: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी बनने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 359 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग के प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इस बार बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 1230 पदों पर परीक्षा ली जाएगी। खास बात यह है कि 1230 पदों में सबसे अधिक पद राजस्व सेवा के अधिकारियों के लिए है। यानी जो लोग राजस्व सेवा में जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए इस बार बेहतर अवसर है। आयोग ने राजस्व अधिकारी के 365 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें 123 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के लिए 130 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसमें 47 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 65 पद पर वैकेंसी निकली है। इनमें 22 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 70 पद पर वैकेंसी निकली है। इसमें से 22 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 65 पद पर वैकेंसी निकली है। इनमें 18 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन पांचों पदों पर नौकरी लेने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान लेवल सात के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनुमंडल पदाधिकारी के 100 पदों पर निकली वैकेंसी
वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत आने वाले अनुमंडल पदाधिकारी या वरीक्य उप समाहर्ता (SDO) के 100 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें 34 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा अंतर्गत आने वाले पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 22 पदों पर वैकेंसी निकली है। इनमें छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। राज्य कर सहायक आयुक्त के लिए 76 पदों पर वैकेंसी निकली है। इनमें 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन तीनों पदों पर नौकरी लेने वाले अभ्यर्थियों के वेतनमान लेवल नौ के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से मिलकर क्या कहा?
कब से कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं। हर उम्मीदवार को प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। यह शुल्क 72वीं CCE, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, FAO और अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा परीक्षा के लिए आवेदन करता है, तो उसे हर परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।