{"_id":"69f610e94cd88da237000ce3","slug":"body-not-removed-all-day-after-murder-near-police-station-in-patna-tension-prevails-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुबह से शाम हो गई, नहीं उठाने दिया शव; पटना में थाने के पास हुई हत्या के बाद तनाव, परिजनों ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुबह से शाम हो गई, नहीं उठाने दिया शव; पटना में थाने के पास हुई हत्या के बाद तनाव, परिजनों ने बताई वजह
Sat, 02 May 2026 08:27 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 02 May 2026 08:27 PM IST
सार
Bihar News: पटना के लालबाग में घर में घुसकर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर विरोध कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इलाके में तनाव की स्थिति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के लालबाग इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नवाज आलम (30) अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि सुबह आरोपी घर में घुस आया और अचानक हमला कर दिया। जब तक नवाज कुछ समझ पाता, आरोपी ने उसका गला रेत दिया।
मासूम पर भी हमला करने की कोशिश
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो साल की मासूम बच्ची पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बीच-बचाव करने आई पत्नी नाजिया परवीन पर उसने हमला कर दिया। इस दौरान घर के अन्य सदस्य भी जाग गए, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजन दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां अत्यधिक खून बहने के कारण नवाज आलम की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला घर में घुसकर हमले का है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- पटना मेट्रो और सैटेलाइट टाउनशिप पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त; तय समय में पूरा करने के निर्देश
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
इधर, आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्ची के पालन-पोषण की व्यवस्था की मांग भी की गई है। इधर, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।