फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   cm Samrat Choudhary Takes Tough Stand on Patna Metro and Satellite Townships; Orders Timely Completion

Bihar News: पटना मेट्रो और सैटेलाइट टाउनशिप पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त; तय समय में पूरा करने के निर्देश

Sat, 02 May 2026 08:08 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह Updated Sat, 02 May 2026 08:08 PM IST
सार

Bihar News: पटना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मेट्रो, सैटेलाइट टाउनशिप और जेपी गंगा पथ परियोजनाओं की समीक्षा हुई। सीएम ने तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए पीआरटी सिस्टम को उपयोगी बताया।

विज्ञापन
cm Samrat Choudhary Takes Tough Stand on Patna Metro and Satellite Townships; Orders Timely Completion
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पटना मेट्रो रेल परियोजना, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


पटना मेट्रो को लेकर सख्त निर्देश
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो परियोजना में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक बाधाओं को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


11 सैटेलाइट टाउनशिप के विकास पर जोर
बैठक में राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन टाउनशिप के विकास कार्यों में तेजी लाने और चरणबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए नई पहल
बैठक के दौरान पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) सिस्टम पर प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रणाली यात्रियों को सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें-   सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल; एसएनसीयू में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप


जेपी गंगा पथ परियोजना पर भी चर्चा
पथ निर्माण विभाग की ओर से जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। यह परियोजना दीघा से सभ्यता द्वार तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी होगी और 25 सितंबर 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पार्किंग, उद्यान, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, खेल मैदान और महिला हाट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल और योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए, ताकि आम लोग इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

स्थल निरीक्षण कर दिए निर्देश
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ का स्थल निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने दीघा, एलसीटी घाट और बांस घाट का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed