{"_id":"6878faa2488ac755560bf0e8","slug":"bihta-police-busted-a-bike-thief-gang-arrested-five-thieves-along-with-six-bikes-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहटा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह बाइक समेत पांच चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहटा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह बाइक समेत पांच चोर गिरफ्तार
Thu, 17 Jul 2025 07:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:39 PM IST
सार
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना सुमित कुमार मनेर का निवासी है, और उसका नेटवर्क पटना व भोजपुर जिलों तक फैला है।
विज्ञापन
बिहटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की छह बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चोर पटना और भोजपुर जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, बिहटा के महादेवा रोड स्थित मंदिर के पास पिछले एक सप्ताह से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। दिन हो या रात, बाइक चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद बिहटा पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
जांच में पहला सुराग मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला निवासी सुमित कुमार के रूप में मिला, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया और बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव से चोरी की छह बाइक बरामद की गईं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क पटना और भोजपुर जिलों तक फैला हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में मनेर थाना क्षेत्र के हाथी टोला निवासी सुमित कुमार, बिहटा के महुआर गांव निवासी अमित कुमार, और भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के निवासी मो. मिनाज अंसारी, मो. कलामुद्दीन, तूफानी राय, मो. एजाज अहमद और मो. रमजान अंसारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं
पश्चिमी पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का सरगना सुमित कुमार ही है, जो बाइक चुराने के बाद उन्हें शराब कारोबार से जुड़ी गतिविधियों के लिए पटना और भोजपुर में बेच देता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।