{"_id":"6878dbe685036d1bb007d111","slug":"bihar-news-rjd-party-tejashwi-yadav-targeted-election-commission-nitish-kumar-pm-narendra-modi-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं
Thu, 17 Jul 2025 04:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 17 Jul 2025 04:47 PM IST
सार
Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं है। बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर जानबूझकर वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं है। बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर जानबूझकर वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 30 तारीख को मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गठबंधन के सभी घटक शामिल होंगे। मैं वहां इस बात को सबके सामने रखूंगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : ससुराल पहुंची तो टूटा सपना, तीन साल बाद पति को छोड़ बचपन के दोस्त को बनाया जीवनसाथी; कहानी कुछ अलग है
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सूत्रों के हवाले से एक खबर आई है कि बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के दौरान लगभग 35 लाख नाम हटाए जाएंगे। एक अंग्रेजी अखबार का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सूत्रों के हवाले से एक खबर आई कि तीन दिन पहले इस अखबार में जो डाटा दिया गया था वही डाटा आज भी दिया गया है। तेजस्वी यादव ने दलील देते हुए कहा कि जब प्रक्रिया होती रहती है तो आंकड़ा घटता-बढ़ता भी है, लेकिन दो-तीन दिनों में यह आंकड़ा ना तो घटा है और ना तो बढ़ा है। हूबहू वही नंबर दिया गया है, इसलिए अब सवाल यह भी खड़ा होता है कि अभी भी एक सप्ताह बाकी है, यह 35 लाख की जानकारी कहां से आ गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी भी कई जगह बीएलओ मतदाता के घर तक नहीं पहुंचे हैं। एक मौखिक आदेश आया है कि खुद ही साइन करो खुद ही ठप्पा लगाओ और खुद ही अपलोड करो।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी, बक्सर निवासी को मारने आए थे चार लोग
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के मुद्दे पर चंद्र बाबू नायडू ने भी सवाल खड़े किए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं, भाजपा चुप है। कोई जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है? किसी खबर का पेज दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यादव बाहुल्य एरिया में नाम काटे जा रहे हैं। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि फोन करने पर भी बीएलओ नहीं आते हैं।