{"_id":"689abcbb26e6a8e7c404445f","slug":"bihar-weather-there-will-be-rain-in-entire-bihar-till-august-17-orange-alert-issued-in-19-districts-today-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: 17 अगस्त तक पूरे बिहार में होगी बारिश, आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: 17 अगस्त तक पूरे बिहार में होगी बारिश, आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Tue, 12 Aug 2025 09:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:32 AM IST
सार
Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। कहा है कि 13 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
पटना के अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल्, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बक्सर, भोजपुर रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
बिहार के इन जिलों में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित
19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, बिहार 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिले शामिल हैं। वहीं बाकी के जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से पटना में झमाझम बारिश
पटना में दोपहर 12 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पटना में कई जगह बारिश का अलर्ट जारी किया था। सुबह हल्की धूप निकली थी। काफी देर तक धूप छांव का खेल जारी रहा। लेकिन, दोपहर में तेज बारिश होने लगी। कुछ ही देर में कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।