फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Voter awareness campaign conducted in Rampur block, Zilla Parishad member Vikas Singh gave information

Bihar News: रामपुर प्रखंड में चला मतदाता जागरूकता अभियान, जिप सदस्य विकास सिंह ने दी जानकारी

Wed, 13 Aug 2025 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

Bihar: विकास सिंह ने कहा कि भभुआ विधानसभा सहित पूरे कैमूर जिले में यदि किसी पार्टी ने आमजन के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी है, तो वह बहुजन समाज पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया गया है, जिनमें ज्यादातर वंचित समाज के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar: Voter awareness campaign conducted in Rampur block, Zilla Parishad member Vikas Singh gave information
जिप सदस्य ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के पसाई और बड़का गांव पंचायत में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश महासचिव सह भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया।

विज्ञापन

इस दौरान संबोधित करते हुए विकास सिंह ने कहा कि भभुआ विधानसभा सहित पूरे कैमूर जिले में यदि किसी पार्टी ने आमजन के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी है, तो वह बहुजन समाज पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया गया है, जिनमें ज्यादातर वंचित समाज के लोग शामिल हैं। उनके मताधिकार को छीना जा रहा है, लेकिन जब तक वह हैं, अपने लोगों के हक और अधिकार को खत्म नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: टेउसा-मानपुर मार्ग पर धान के खेत से अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की जताई गई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार, बसपा नेता रविकांत सिंह पटेल, रामपुर प्रखंड अध्यक्ष बबुआ राम, प्रखंड महासचिव राजनाथ राम, जीतेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, राजू राम, कमलेश कुमार, कृष्णा कुमार, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed