{"_id":"66b37e16bb353184760bdeeb","slug":"bihar-tourists-banned-from-visiting-tutla-bhavani-waterfall-in-rohtas-due-to-excessive-water-falling-from-it-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रोहतास के तुतला भवानी झरने ने लिया रौद्र रूप, अत्यधिक पानी गिरने की वजह से पर्यटकों के जाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रोहतास के तुतला भवानी झरने ने लिया रौद्र रूप, अत्यधिक पानी गिरने की वजह से पर्यटकों के जाने पर लगी रोक
Wed, 07 Aug 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:31 PM IST
सार
Rohtas News: रोहतास के तुतला भवानी झरने से अत्यधिक मात्रा में पानी गिरने के मद्देनजर वन विभाग ने पर्यटकों के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले भी यहां ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होने से पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
तुतला भवानी झरने से अत्यधिक मात्रा में गिरता पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थानाक्षेत्र के प्रसिद्ध मां तुतला भवानी झरने का मंगलवार को रौद्र रूप देखने को मिला। रोहतास कैमूर की पहाड़ी पर लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण झरने से अत्यधिक मात्रा में पानी गिर रहा है। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट है। वहीं, मां तुतला भवानी झरने पर पर्यटकों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। झरने से अत्यधिक मात्रा में पानी गिरने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इसके पूर्व में भी तुतला भवानी झरने का रौद्र रूप देखा गया है, जिसमें कई पर्यटक फंस गए थे। तब उन्हें वन विभाग की टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बरसात के दिनों में अमूमन इस झरने से ऐसी तस्वीर आती रहती हैं। रोहतास कैमूर पहाड़ी पर लगातार बारिश होती है, जिसके कारण पहाड़ी के ऊपर की नदियों से काफी मात्रा में पानी का बहाव होता है। फिर एक साथ सभी नदियों का मिलन तुतला भवानी झरने में हो जाता है। इसके कारण मां तुतला भवानी झरने से अत्यधिक मात्रा में पानी गिरता है।
विज्ञापन