फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tobacco, smoking, cancer, tobacco consumption responsible for 13 lakh deaths every year in the country

Bihar : देश में तंबाकू सेवन से हर साल 13 लाख लोगों की मौत, उत्पादकता और अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 23 May 2023 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 May 2023 02:03 PM IST
सार

ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में तंबाकू संवन करने वालों का प्रतिशत 53.5% से घटकर 25.9% हो गया। बिहार में पिछले 12 साल से राज्य एवं जिला स्तर पर तंबाकू को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Tobacco, smoking, cancer, tobacco consumption responsible for 13 lakh deaths every year in the country
BIES - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज (BIES) पटना एवं अलायंस फॉर टोबैको फ्री बिहार द्वारा राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने की कोशिश विषय पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। BIES के निदेशक डॉ. प्यारे लाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन देश की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है। प्रति वर्ष भारत में तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से लगभग 13 लाख लोगों की मौत हो रही है। यह देश की उत्पादकता और अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही है।

विज्ञापन


100 में से 40 रोगी तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं
SEEDS के सचिव दीपक मिश्रा ने कहा कि भारत में कैंसर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 रोगी तंबाकू सेवन के कारण मरते हैं। लगभग 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर तंबाकू का सेवन करने वालों को होता है। WHO के अनुमान के मुताबिक, धूम्रपान करने वालों में टीबी की बीमारी का खतरा कई गुणा ज्यादा होता है। तंबाकू उपयोग के खतरों से हमलारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को बचाने के लिए हमारा ध्यान बच्चों और युवा वर्ग पर लगाना होगा। ताकि वह तंबाकू उद्योग के लुभावने विज्ञापन के बहकावे में आकर तंबाकू जैसे विषैले चीज का सेवन भूल से भी न करें। इसलिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूल और कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चलाना होगा। जिससे बच्चों और युवाओं को जागरुक किया जा सके।
विज्ञापन


बिहार में तंबाकू संवन करने वाले 25.9 प्रतिशत हो गए
SEEDS के सचिव दीपक मिश्रा बिहार सरकार ने सरकारी भवनों तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर यत्र-तत्र न थूकने पर रोक लगा दी है। इससे किसी तरह के महामारी फैलने पर रोक लग सकती है। साथ ही स्वच्छ परिवेश का निर्माण होने में कारगर साबित होगा।  बिहार सकार और गैर सरकारी संस्थान के प्रयास से पिछले 12 साल से राज्य एवं जिला स्तर पर तंबाकू को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। इससे फायदा यह हुआ कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में तंबाकू संवन करने वालों का प्रतिशत 53.5% से घटकर 25.9% हो गया। कार्यक्रम में बिहार यक्ष्मा संघ के महासचिव डॉ. आशिफ रजा, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह, तकनीकि सलाहकार डॉ. अमित यादव, डॉ. सरिता शिवांगी, डॉ. कुमकुम नारायण, डॉ. सौरव, रघुवीर मोची और चितरंजन सहाय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed