फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar SIR: 1.98 lakh applications for removal of names from voter list, 2 political parties lodged objections

Bihar SIR: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए 1.98 लाख आवेदन, अब तक इन दो राजनीतिक दलों ने दर्ज कराई आपत्तियां

Sat, 30 Aug 2025 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने कहा कि एक अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची एक सितंबर तक दावे और आपत्तियों के लिए खुली रहेगी। इस अवधि में न सिर्फ आम लोग बल्कि राजनीतिक दल भी नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar SIR: 1.98 lakh applications for removal of names from voter list, 2 political parties lodged objections
मतदाता सूची पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने को लेकर लगातार चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है। लेकन, चुनाव आयोग ने जो आकंड़े पेश किए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दावों और आपत्तियों की जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक अब तक 1.98 लाख लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन किया है। वहीं , 29879 लोगों ने सूची में नाम जोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


इन दो दलों ने दर्ज करवाई आपत्तियां
इतना ही नहीं मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के 30 दिन बाद दो राजनीतिक दल को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल की ओर से दावा या आपत्ति नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डेली बुलेटिन जारी किया। चुनाव आयोग के अनुसार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट (लिबरेशन) की ओर से 10 आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इनके बीएलए की संख्या 1496 है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की ओर से 10 आपत्तियां दर्ज करवाई गई है। इनके बीएलए की संख्या 47,506 है। 
विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा का आरा में विरोध, राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


99.11 फीसदी लोगों ने अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए जमा किए

आयोग के अनुसार, बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) ने अब तक 25 नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने के लिए आवेदन किए हैं। फिलहाल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 फीसदी लोगों ने अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए जमा कर दिए हैं।बिहार की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया है कि नाम जुड़वाने के लिए आधार कार्ड के अलावा 11 अन्य दस्तावेजों को भी मान्य किया जाए। वहीं, चुनाव आयोग ने शीर्ष अदालत से भरोसा जताने की अपील करते हुए कहा है कि बिहार में विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कराई जा रही है।
 Seat Ka Samikaran: बाहुबल की लड़ाई में गोलियों से भूने गए यहां के एक विधायक, ऐसा है गोविंदगंज का चुनावी इतिहास

विपक्ष ने चुनाव आयोग की रिपोर्ट पर ऐसा कहा 
भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल कुणाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बहुत बड़ी साजिश रच रहा है। हमलोगों ने अब तक 100 से अधिक आपत्तियां दर्ज करवाई है। लेकिन, रिकॉर्ड में केवल 10 ही दिखाया गया है। पहले दिन ही भोजपुर में 13 आपत्ति किए थे। इसमें 10 नए नाम जोड़ने और 3 कटे हुए नाम पर थे। इसको चुनाव आयोग ने दो ही गिना। अब तक हमने 100 से अधिक दावे आपत्तियां दर्ज कराए। इसमें से महज 10 ही गिना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed