फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Robbery in broad daylight in Patna Criminals stole jewelry worth Rs 7 lakh from an elderly woman

Bihar: पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े लूट, वाहन जांच के नाम पर कार रुकवाया; महिला से जेवर छीनकर भागे बदमाश

Tue, 19 Aug 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

Bihar: लुटेरों ने महिला से सोने की चेन, पेंडेंट, दो कंगन, ब्रेसलेट, एक सोने और एक हीरे की अंगूठी छीन ली। वारदात के दौरान कार चालक और महिला ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
Bihar: Robbery in broad daylight in Patna Criminals stole jewelry worth Rs 7 lakh from an elderly woman
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के सबसे व्यस्त बेली रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात हुई। पुलिस मुख्यालय से महज 100 मीटर और शास्त्री नगर थाने से करीब 250 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर एक कार को रोका। वाहन जांच के बहाने उन्होंने कार में बैठी बुजुर्ग महिला से करीब सात लाख रुपये के जेवर लूट लिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

लुटेरों ने महिला से सोने की चेन, पेंडेंट, दो कंगन, ब्रेसलेट, एक सोने और एक हीरे की अंगूठी छीन ली। वारदात के दौरान कार चालक और महिला ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। ड्राइवर ने उनकी बाइक तक पकड़ ली, जिस दौरान हाथापाई भी हुई। लेकिन राहगीरों की भीड़ जुटते देख बदमाश जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बेली रोड पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक जब्त कर ली और पीड़ित परिवार से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े दूध व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

इधर, वारदात के बाद पीड़ित दंपति और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस मुख्यालय और थाना के बीच सड़क पर लूट जैसी घटना होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed