{"_id":"681628d7d4ffaa978403b8e8","slug":"bihar-road-accident-uncontrolled-bus-ran-over-couple-riding-bike-in-sasaram-husband-died-wife-daughter-injured-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर हालत में रेफर
Sat, 03 May 2025 08:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 08:02 PM IST
सार
Uncontrolled Bus: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस दौरान पति की मौत, जबकि पत्नी और बच्ची को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दिनारा थाना, रोहतास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासाराम में दिनारा थाना क्षेत्र के चितांंव गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और उनकी एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका फिलहाल गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दंपती और उनकी छोटी बच्ची दिनारा थाना क्षेत्र के चिल्हरुआ गांव में एक शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी चितांव गांव के समीप एक अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी एवं उनकी बच्ची को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जिनका फिलहाल बनारस में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजली पोल गिरने से आपूर्ति ठप, सही करने की एवज में पैसे की मांग पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
घटना को लेकर दिनारा थाने के चौकीदार लालजी राम ने बताया कि चितांव गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतक की पत्नी एवं बच्ची भी घायल हुई है, जो इलाजरत है और मृतक की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के शाहमलखैरा गांव निवासी अभय लाल रंजन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: ग्राहक बन पहुंचे लुटेरे ने मचाया तांडव, गोलीबारी कर लूट लिए लाखों रुपये और सामग्री