फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Robbers came to Muzaffarpur as customers created havoc looted lakhs of rupees material by firing

Bihar News: ग्राहक बन पहुंचे लुटेरे ने मचाया तांडव, गोलीबारी कर लूट लिए लाखों रुपये और सामग्री

Sat, 03 May 2025 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 May 2025 07:38 PM IST
सार

Robbery By Firing: ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरे ने पहले जमकर तांडव मचाया और फिर गोलीबारी कर लाखों रुपये और सामग्री लूट लिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Robbers came to Muzaffarpur as customers created havoc looted lakhs of rupees material by firing
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में दिनदहाड़े लूट की घटना को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर आए हुए लुटेरों ने पहले सीएसपी केंद्र के संचालक को कहा कि मुझे आप 80 हजार रुपये निकाल दो। इसी दौरान हथियार से लैस होकर पहुंचे लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली भागने के दौरान सीएसपी केंद्र संचालक को लग गई और दो गोली मिस फायर हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे भाग खड़े हुए। घटना बरूराज थाना क्षेत्र इलाके के कमलपुरा गांव की बताई गई है। वहीं, बाइक सवार बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक पंकज कुमार के साथ पहले मारपीट की, फिर गोली मारकर रुपये और लेपटॉप व बैग लेकर मौके से फ़रार हो गए। इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह का 101 वर्ष में निधन, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय और परिजनों के सहयोग से घायल पंकज को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां से घायल पंकज को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। घायल पंकज के परिजन ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनके भाई के सीएसपी केंद्र पर आए और 80 हजार रुपये निकालने की बात कही। पंकज ने पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकल पाया तो बदमाशों ने पंकज के साथ में पहले मारपीट की और फिर पंकज को गोली मारकर उसके पास जमा किए हुए पैसे लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत

फिलहाल, पैर में गोली लगने के कारण पंकज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया गया है कि आज बाइक सवार दो बदमाश सीएसपी सेंटर पर आए थे। लूट के दौरान सीएसपी संचालक को गोली मार दी और बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। घटना की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। पूरे इस मामले की जांच किया जा रहा है, अपराधी के भागने की दिशा की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed