{"_id":"61f5a0eb70990347be058480","slug":"bihar-registered-1302-new-covid19-cases-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: बिहार में मिले 1302 नए संक्रमित, छह लोगों की मौत, पटना में सबसे ज्यादा मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: बिहार में मिले 1302 नए संक्रमित, छह लोगों की मौत, पटना में सबसे ज्यादा मामले
Sun, 30 Jan 2022 01:48 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:48 AM IST
सार
राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,217 हो गई। राज्य में अब 7712 सक्रिय मामले हैं। पटना में सबसे ज्यादा 228 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना वायरस के मामले अभी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोज हजारों की संख्या में मरीज मिलने से सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,302 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि मामले पिछले दिन की तुलना में 352 कम हैं। वहीं अब बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,21,814 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से छह और मौतें हुईं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,217 हो गई। राज्य में अब 7712 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
राज्य के 1,302 नए मामलों में से 228 नए मामले पटना से सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को, राज्य की राजधानी ने 221 नए मामले दर्ज किए थे। वहीं पिछले 24 घंटों में 2,577 सहित, अब तक कुल 80,1885 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिलों में कोरोना से हुई मौतों की बात करें तो पटना, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और रोहतास जिलों से छह लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 67 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अगर कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1.53 लाख सहित अब तक कुल 6.53 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है।