फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Rains Nine killed in lightning strike incidents in Bihar

जानलेवा बनी बारिश: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 24 घंटे में नौ लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Sat, 06 Jul 2024 12:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 12:58 PM IST
सार

24 घंटे में बिहार के छह जिलों में वज्रपात से नौ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा, आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Rains Nine killed in lightning strike incidents in Bihar
बिहार में वज्रपात से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम ऐसा मेहरबान हुआ कि लोगों की जान पर बन आया। बारिश के साथ बिजली गिरने से पिछले 24 घंटे में छह जिलों में नौ लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया और मरने वाले लोगों के परिवार वालों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


बता दें, बीते कुछ दिनों से बिहार के कई इलाकों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में आज भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। आईएमडी ने शनिवार दोपहर तक सारण, पटना, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद, गया और नवादा जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने क्या कहा
पिछले 24 घंटे में बिहार के छह जिलों में वज्रपात से नौ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

अभी और बरसेंगे बदरा
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार के उत्तरी आधे हिस्से में अन्य क्षेत्र की तुलना में गंभीर गतिविधि होगी। इसमें चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, फॉर्ब्सगंज, किशनगंज, पूर्णिया और दरभंगा में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना है। बिहार के अन्य हिस्सों में भी मध्यम और तेज़ बारिश देखी जाएगी। फिर इसमें थोड़ी कमी आएगी, क्योंकि सात जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण उभरेगा, जिससे सात और आठ जुलाई के बीच बारिश थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन, नौ जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश की सिलसिला शुरू होगा।


बाढ़ के लिए अलर्ट हुई सरकार
बिहार में बार-बार आने वाली बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही राज्य में बाढ़ शमन उपायों पर चर्चा की। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पांच सदस्यीय समिति ने मंत्री और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कई बाढ़ शमन उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed