Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
RJD Party : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ तेजस्वी यादव के पक्ष में नहीं दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह रोहिणी आचार्य मायके छोड़कर गई थीं, उसके बाद अब पहली बार तेजस्वी को ऐसा संदेश दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राबड़ी आवास को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर खूब चर्चा में है। इस पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर है। इसमें एक कविता लिखी है। राजनीतिक पंडित कहते हैं इस तस्वीर के जरिए रोहिणी आचार्य के समर्थकों ने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को कुछ मैसेज देने की कोशिश की है।
मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है
इस पोस्टर को किसने लिखवाया है? इसका जिक्र तो नहीं है। लेकिन, इसे पढ़कर स्पष्ट लग रहा है कि यह रोहिणी आचार्या के समर्थक ने ही लगाया है। इसमें लिखा है, "न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।"
Bihar: बिहार में दो तरह का मौसम, पटना समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान; कोसी-सीमांचल में बारिश का अलर्ट
तेजस्वी को मैसेज देना चाहती हैं?
राजनीतिक पंडितों की मानें तो रोहिणी के समर्थक इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव को ही मैसेज देना चाहती हैं। वह कहना चाहती है कि अब भी उनका हौसला नहीं टूटा है। वह अकेले ही राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद से गद्दारी करने वालों पर भारी हैं। बता दें कि हाल में ही लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। वह रोहिणी के पास ही हैं। कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से रोहिणी अपने परिवार से नाराज चल रही हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। तब उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी सांसद संजय यादव पर जमकर हमला बोला था। कहा जा रहा है कि परिवार में सभी सदस्य एकजुट हो, इसलिए लालू रोहिणी को मनाने की कोशिश में हैं।
अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ .. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है। pic.twitter.com/iHeFuzpeKu
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 1, 2026
रोहिणी ने अपने जन्मदिन पर क्या संदेश दिया?
रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद के साथ अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ .. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।