फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics: Upendra Kushwaha reacts on Rabri housing dispute, RJD, NDA, RLM

Bihar:राबड़ी देवी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा बोले- लोकतंत्र में मर्यादा जरूरी, संयमित भाषा का इस्तेमाल करें

Sun, 31 May 2026 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 May 2026 05:28 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जब से सीएम सम्राट चौधरी सरकार को चुनौती दी है, तब से सियासत गरमा गई है। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं कुशवाहा ने क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar Politics: Upendra Kushwaha reacts on Rabri housing dispute, RJD, NDA, RLM
राबड़ी देवी और उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास को लेकर सियासत जारी है। अब इस मामले में  राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में अनुशासन, मर्यादा और संवैधानिक मूल्यों का पालन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए और अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए।

विज्ञापन


लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक दलों और नेताओं को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उकसावे वाली और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां राजनीतिक वातावरण को प्रभावित करती हैं। कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार के बयान सामने आ रहे हैं, वे राजद के पुराने राजनीतिक संस्कारों और कार्यशैली की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन


तेज प्रताप और एमएलसी चुनाव पर क्या बोले?
इतना ही नहीं बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक दल अपनी रणनीति सार्वजनिक मंचों पर तय नहीं करते। उन्होंने कहा कि गठबंधन और चुनावी रणनीति से जुड़े फैसले समय आने पर सामने आएंगे। वहीं तेज प्रताप यादव से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पूरी तरह राष्ट्रीय जनता दल का आंतरिक मामला है। उन्होंने इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि दूसरे दलों के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम

राबड़ी देवी के किस बयान मचा दिया था बवाल
शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि फोर्स बुलाकर खाली करा लें। अगर सरकार को जगह खाली करानी है तो प्रशासन और फोर्स का इस्तेमाल करे, लेकिन हम अपनी जगह खाली नहीं करेंगे। बता दें कि लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ फिलहाल सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 में रहते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed