फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Political News: RJD meeting to be held in Tejashwi Yadav's absence, Patna News, RJD

Bihar: तेजस्वी की गैरहाजिरी में हुई राजद की बैठक, प्रदेश महासचिव के निधन पर लालू-राबड़ी का शोक संदेश आया

Sat, 03 Jan 2026 06:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jan 2026 06:13 PM IST
सार

RJD Party News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक महीने बाद पटना लौटने वाले हैं। वह पहले दिल्ली में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पटना आकर बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar Political News: RJD meeting to be held in Tejashwi Yadav's absence, Patna News, RJD
राजद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र के बीच में पटना से चले गए। उन्होंने क्रिसमस और नया साल विदेश में ही मनाया। अब तक वह बिहार नहीं लौटे हैं। शनिवार को उनके बगैर ही राष्ट्रीय जनता दल ने वीरचंद्र पटेल रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रमंडल के प्रमुख नेताओं के साथ संगठन की मजूबती समेत अन्य मुद्दों पर बैठक की। इस बैठक की अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। राजद की ओर से कहा गया कि यह रूटीन बैठक थी। इसमें संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


इधर, तेजस्वी यादव के विदेश के लौटने के सवाल पर राजद सूत्र ने बताया कि वह चार जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। पांच या छह जनवरी को तेजस्वी यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक क आगामी पांच साल का मास्टर प्लान तैयार करेंगे। इसी बैठक में जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति के मुद्दे पर भी बातचीत होगी। 
विज्ञापन

Bihar News : अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद जनता से पूछा- और क्या सुविधा चाहिए, मुझे बताइए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक सभा
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता शोक सभा में शामिल हुए। इनके निधन का समाचार सुनकर इनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और इनका इलाज नई दिल्ली में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात्रि में उन्होंने अंतिम सांसें ली। इनके निधन का समाचार सुनकर पूरा राजद परिवार शोकाकुल और गमजदा है। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कहा कि ये पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता के रुप में अलग पहचान बनाये थे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, सहित अन्य नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed