Bihar Police : पटना में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद
Bihar : सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान गुरुवार को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे परीक्षा में शामिल होने की कोशिश कर रहे छह अभ्यर्थियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में आयोजित सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान गुरुवार को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे परीक्षा में शामिल होने की कोशिश कर रहे छह अभ्यर्थियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी की सतर्कता और पुलिस दल की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण संभव हो सकी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जांच-पड़ताल में कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने जब संबंधित उम्मीदवारों से पूछताछ की तो उनके उत्तर संतोषजनक नहीं मिले। इसके बाद दस्तावेज़ों की गहन जांच की गई, जिसमें फर्जी प्रपत्र और फोटो-परिवर्तन के मामले सामने आए। स्थिति स्पष्ट होते ही पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के छह अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध परीक्षा केंद्र दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे किसी बड़े संगठित रैकेट का हिस्सा हैं या स्वयं ही इस अनैतिक तरीके का सहारा ले रहे थे। पुलिस ने संकेत दिया है कि यदि जांच के दौरान किसी गैंग या दलाल नेटवर्क की संलिप्तता सामने आती है, तो उसपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल
इस संबंध में सचिवालय-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने हेतु विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन से लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तक कई स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या जालसाजी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पटना पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या शॉर्टकट का सहारा न लें, क्योंकि ऐसी हर कोशिश न केवल कानूनन अपराध है बल्कि भविष्य भी जोखिम में डाल देती है। साथ ही, परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह स्वच्छ और पारदर्शी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पटना पुलिस परीक्षा प्रणाली में ईमानदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.