Bihar: बिहटा में पूर्व मुखिया के घर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई हथियार व जिंदा कारतूस बरामद; दो गिरफ्तार
Bihar News: पुलिस ने राघोपुर गांव स्थित पूर्व मुखिया संजय यादव के घर से कई हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना पुलिस की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित पूर्व मुखिया सह बालू कारोबारी संजय यादव के घर पर पुलिस की टीम ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। छापेमारी अभियान में पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह, दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, बिहटा थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस टीम शामिल थी।
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर इलाके में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पटना एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
पढे़ं: हम के राष्ट्रीय सचिव रंजीत चंद्रवंशी ने दिया इस्तीफा, मांझी परिवार पर लगाया परिवारवाद का आरोप
पुलिस ने राघोपुर गांव स्थित पूर्व मुखिया संजय यादव के घर से कई हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को दी जाएगी।