फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Patna News: Theft in the house of a retired FCI employee in Lalitpur village

Bihar News: सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से लाखों की चोरी, गहने-नकदी लेकर फरार हुए चोर; कुंडी तोड़कर घुसे थे

Mon, 15 Dec 2025 11:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 11:52 AM IST
सार

Patna News: बाढ़ थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव में एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। सोने-चांदी के गहने, बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Patna News: Theft in the house of a retired FCI employee in Lalitpur village
घर के बाहर खड़े हुए लोग व बच्चे, जहां चोरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अगवानपुर पंचायत के ललितपुर गांव में एफसीआई के एक सेवानिवृत्त कर्मी के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर सोने-चांदी के गहने, बर्तन, नए कपड़े और नगदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, उनका पूरा परिवार मुगलसराय में रहता है और कभी-कभार ही गांव आता है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिवार ललितपुर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

20 दिन पहले घर बंद कर गए थे
परिजन निरंजन ने बताया कि वे लगभग 20 दिन पहले घर बंद कर गए थे। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है। मौके से एक मोफलर भी बरामद हुआ है, जो चोर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, यहां फंदे से लटके मिले पिता और तीन पुत्रियां

हजारों की नकदी चोरी
वहीं सुंदरी देवी ने बताया कि घर से कांसा और पीतल के बर्तन, पांच चांदी के बर्तन, सोने-चांदी के गहने, कपड़े और करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।





 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed