फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Youth murdered in Patna; Patna Police dog squad finds body using slippers

Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ईंट-पत्थरों से कूचा; चप्पल के सहारे पुलिस ने खोजा शव

Thu, 11 Dec 2025 05:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 05:13 PM IST
सार

Patna Police: पटना पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर उसके शव पर फेंका गया है। पूरे मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Patna; Patna Police dog squad finds body using slippers
जांच में जुटी बिहार पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित दरगाह के पास गुरुवार को एक युवक का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ। युवक की पहचान मोहम्मद महताब (30), निवासी संगी मस्जिद के रूप में हुई है, जो पिछले 24 घंटे से लापता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी ईंट और पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


चप्पल भी मिले 

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से ईंट-पत्थरों के टुकड़ों के साथ एक जोड़ा चप्पल बरामद किया है। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता चप्पल को सूंघते हुए सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा, जहां चारों ओर तलाशी ली गई। हालांकि वहां से क्या बरामद हुआ, इस पर पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


बेहरमी से मार डाला 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम ने 24 घंटे की CCTV फुटेज जांच के लिए ले ली है। इधर, सीटीएसपी पश्चिम ममता कल्याणी ने बताया कि घटनास्थल के हालात स्पष्ट संकेत देते हैं कि युवक की हत्या ईंट-पत्थरों से बेरहमी से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। परिजनों ने बताया कि महताब बुधवार सुबह से ही लापता था। हत्या किसने और क्यों की? यह जांच का विषय है। हमलोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed