फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir dinosaur park 22 crore ai dinosaurs nature safari bihar tourism

बिहार न्यूज: राजगीर में अब दिखेगी डायनासोर की दुनिया, 22 करोड़ से बन रहा भव्य पार्क

Wed, 09 Sep 2026 07:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 07:50 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर की नेचर सफारी में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में भव्य डायनासोर पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में AI और अत्याधुनिक सेंसर तकनीक से लैस 29 लाइफ-साइज डायनासोर मॉडल लगाए जाएंगे, जो पर्यटकों के करीब पहुंचने पर आंखें झपकाएंगे, गर्दन घुमाएंगे और दहाड़ेंगे।

विज्ञापन
rajgir dinosaur park 22 crore ai dinosaurs nature safari bihar tourism
राजगीर में 22 करोड़ से बन रहा भव्य पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर की वादियों में स्थित नेचर सफारी अब पर्यटकों को प्रागैतिहासिक काल की रोमांचक दुनिया का अनुभव कराने जा रही है। ग्लास ब्रिज की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद यहां करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से भव्य डायनासोर पार्क विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। करीब 4.5 हेक्टेयर यानी लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है और डायनासोर के सभी मॉडल तैयार किए जा चुके हैं। वन विभाग ने दिसंबर 2026 तक परियोजना को पूरा कर पर्यटकों के लिए समर्पित करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

AI और सेंसर तकनीक से जीवंत होंगे डायनासोर

पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक सेंसर तकनीक पर आधारित 29 लाइफ-साइज विशाल डायनासोर मॉडल होंगे। ये मॉडल वास्तविक डायनासोर की तरह आंखें झपकाने और गर्दन घुमाने में सक्षम होंगे। पर्यटकों के करीब पहुंचते ही इनके दहाड़ने की व्यवस्था भी होगी, जिससे लोगों को प्रागैतिहासिक काल का सजीव अहसास मिलेगा।

विज्ञापन

नेचर कैंप इलाके में बनेगा डायनासोर पार्क

डायनासोर पार्क को नेचर सफारी के अंतर्गत नेचर कैंप वाले इलाके में स्थापित किया जा रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद तैयार किए जा चुके डायनासोर मॉडलों को धरातल पर स्थापित करने और लैंडस्केपिंग के काम में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थीम पार्क के रूप में होगा विकसित

यह परियोजना सिर्फ डायनासोर के मॉडल लगाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे एक संपूर्ण थीम पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां थीमैटिक लैंडस्केपिंग के साथ आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर और उच्चस्तरीय पर्यटक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को मनोरंजन के साथ पर्यावरण शिक्षा और विलुप्त जीव-जगत के इतिहास से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्लास ब्रिज से पार्क तक चलेगी डिनो थीम टॉय ट्रेन

पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ग्लास ब्रिज से डायनासोर पार्क तक विशेष ‘डिनो थीम टॉय ट्रेन’ चलाने का प्रस्ताव है। इसके जरिए बच्चे और परिवार प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए डायनासोर पार्क तक पहुंच सकेंगे।

पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी

डायनासोर पार्क शुरू होने के बाद राजगीर नेचर सफारी की पर्यटक क्षमता भी दोगुनी करने की योजना है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन करीब एक हजार सैलानी पहुंचते हैं। इसे बढ़ाकर दो हजार पर्यटक प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है।

राजगीर में बनेगा नया पर्यटन सर्किट

ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी, टॉय ट्रेन और डायनासोर पार्क को आपस में जोड़कर राजगीर में प्रकृति, रोमांच और विज्ञान आधारित पर्यटन का नया सर्किट विकसित करने की योजना है। इससे पर्यटकों के राजगीर में ठहरने का समय बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी से जिले के राजस्व में भी इजाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed