{"_id":"670647d6964c91af140cd5a3","slug":"bihar-news-young-man-died-under-suspicious-circumstances-in-nalanda-body-found-on-roadside-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दोस्त को लेने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दोस्त को लेने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव, बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 09 Oct 2024 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:38 PM IST
सार
Nalanda News: दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक शैलेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नालंदा में बुधवार की सुबह नालंदा जिले के दीपनगर थानाक्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानपुर थानाक्षेत्र के नौबतपुर लोटन गांव निवासी शैलेश उर्फ मोछू कुमार (18) के रूप में हुई है। युवक का शव तेलिया खंधा और भट्ट बीघा के बीच सड़क के किनारे मिला, जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि शैलेश मंगलवार की शाम अपने दोस्त को सूरत से लाने के लिए मिल्की पर गया था। लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह परिवार को जानकारी मिली कि उसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि यह हादसा है या कुछ और, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। वे आशंका जता रहे हैं कि घटना के पीछे कुछ और हो सकता है, क्योंकि शैलेश जिन दोस्तों को लेने के लिए निकला था, उनका भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले शैलेश की शादी हुई थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है, जिससे यह लग रहा है कि यह सड़क हादसा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।