{"_id":"6922a5c5a38c350b620de4b2","slug":"bihar-news-young-man-committed-suicide-case-after-mobile-argument-with-wife-badh-patna-bihar-police-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case : पत्नी से फोन पर बात करते-करते युवक ने कर ली खुदकुशी, बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case : पत्नी से फोन पर बात करते-करते युवक ने कर ली खुदकुशी, बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी
Sun, 23 Nov 2025 11:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बाढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बाढ़
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:43 AM IST
सार
Bihar : छह माह पहले ही शादी हुई थी, तब से शख्स परेशान था। मोबाइल पर बात कर रहा था, लेकिन बातचीत के दौरान बहस होने लगी। कुछ देर के बाद पता चला युवक ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाचक में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने शनिवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चलिसकुरवा गांव निवासी मनीष कुमार (25) के रूप में हुई है। वह दयाचक में किराए के मकान में रहकर बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : एक ही घर के दो युवकों ने दो बहनों की जिंदगी बर्बाद की, फिर खौफनाक वारदात; गड्ढे से किसका शव निकाला?
विज्ञापन
मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान की खुदकुशी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मनीष की शादी छह माह पूर्व बख्तियारपुर प्रखंड के अलीपुर गांव में हुई थी। उनकी पत्नी इस समय मायके गई हुई थी। शनिवार शाम को मोबाइल पर उनकी अपनी पत्नी से काफी देर तक बातचीत हुई। इसी दौरान उसकी पत्नी से तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान मनीष अत्यधिक तनाव में आ गया। मनीष ने शाम को खाना खाया और इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। देर रात जब मनीष का एक रिश्तेदार उनसे मिलने कमरे पर पहुंचा, तो उसने मनीष को पंखे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने पर शव को किसी तरह नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन रात में ही शव लेकर गांव चले गए। हालांकि, सुबह 8 बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पीएम मोदी, सीएम और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ला रही पुलिस
पत्नी से था परेशान
मृतक के रिश्तेदार गौरव कुमार ने बताया कि मनीष शादी के बाद से ही अपनी पत्नी से परेशान रहता था। घटना के संबंध में उसने बताया कि शाम में फोन पर बातचीत के बाद ही तनाव बढ़ गया और उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस अब मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन