फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Was doing illegal recovery by posing as fake police, extortion cell caught him from Patna Junction

Bihar News: फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था अवैध वसूली, पटना जंक्शन से रंगदारी सेल ने दबोचा; गांजा-नकदी भी बरामद

Wed, 06 Aug 2025 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

Bihar News: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह गांधी मैदान में रंगदारी, अगमकुआं में मारपीट और खाजेकलां थाना क्षेत्र में मारपीट जैसी घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Was doing illegal recovery by posing as fake police, extortion cell caught him from Patna Junction
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी वर्दीधारी फिरोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में एक बार फिर फर्जी वर्दीधारी की करतूत उजागर हुई है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर आम लोगों से अवैध वसूली कर रहे एक शातिर युवक को पटना एसएसपी की स्पेशल सेल (रंगदारी सेल) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान सोनू उर्फ फिरोज के रूप में हुई है, जो पटना स्टेशन के पास लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठ रहा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई इस छापामारी के दौरान आरोपी सोनू उर्फ फिरोज को फर्जी पुलिस की पहचान के साथ दबोचा गया। जांच में खुलासा हुआ कि वह खुद को पुलिस बताकर वर्दी के नाम पर रौब गांठता था और पैसे वसूलता था। कोतवाली थाना में तलाशी के दौरान उसके पास से गांजे की पुड़िया और नकद रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar SIR Row: गिरिराज पर प्रशांत का हमला, बोले- गरीब और प्रवासियों का वोटर लिस्ट से नाम काटने की हो रही साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी
गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। वर्ष 2023 में भी खाजेकलां थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर (वर्तमान में आलमगंज थानाध्यक्ष) ने उसे फर्जी वर्दी पहनकर अवैध वसूली के आरोप में जेल भेजा था। उस समय भी वह पुलिस का धौंस दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

 
जेल से छूटने के बाद फिर एक्टिव हुआ
जेल से रिहा होने के बाद सोनू उर्फ फिरोज ने अपनी करतूतें फिर से शुरू कर दी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह कभी पुलिसकर्मी तो कभी पत्रकार बनकर पटना के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर रंगदारी और धमकी के जरिए पैसे वसूलता था। पटना जंक्शन पर छापामारी के वक्त भी वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमका रहा था।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा-सोन नदी में उफान से पटना के एक दर्जन गांव डूबे, फौजियों के गांव में घुसा पानी; भयावह हालात
 
कई मामलों में आरोपी, पूछताछ जारी
पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह गांधी मैदान में रंगदारी, अगमकुआं में मारपीट और खाजेकलां थाना क्षेत्र में मारपीट जैसी घटनाओं में भी शामिल रहा है। पटना डीएसपी कोतवाली विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और अब उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed