फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Vehicle burn case on marine drive patna ganga path accident news

Bihar News: पटना के आलीशान मरीन ड्राइव रोड पर चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Mon, 27 Jan 2025 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

घटना राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव का है। जहां चलती चार चक्का ब्लू डॉर्ट की कुरियर गाड़ी में अचानक से धुआं उठने लगता है।

विज्ञापन
Bihar News Vehicle burn case on marine drive patna ganga path accident news
ब्लू डॉर्ट की कुरियर गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। और कुरियर की गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गाड़ी में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव का है। जहां चलती चार चक्का ब्लू डॉर्ट की कुरियर गाड़ी में अचानक से धुआं उठने लगता है। जब तक ड्राइवर और खलासी समझते उतने में गाड़ी से तेज आग की लपटें निकलना शुरू हो जाता है। लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर और खलासी ने सूझ बूझ से काम लिया और समय रहते गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ब्लू डॉर्ट कुरियर की गाड़ी पाटलिपुत्रा से मरीन ड्राइव होकर आ रही थी। जैसे ही आलमगंज के पास पहुंचती है, वैसे ही गाड़ी से धुआं निकलने लगता है और अचानक आग की तेज लपटे निकलने लगती है।वहीं, ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी खाली थी और गाड़ी महादेव स्थान का है। ये आग अचानक कैसे लगी मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग को दमकल की तीन गाड़ियों ने कुछ ही समय में कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed