{"_id":"65f299621dbdc671120cbee1","slug":"bihar-news-transporters-announced-strike-in-north-bihar-bus-services-unavailable-for-24-hrs-know-reason-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 24 घंटे के लिए उत्तर बिहार में नहीं चलेगी बसें, ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 24 घंटे के लिए उत्तर बिहार में नहीं चलेगी बसें, ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, जानें वजह
Thu, 14 Mar 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:59 AM IST
सार
Bihar News: 13 मार्च रात 12 बजे के बाद से 24 घंटे के लिए पूरे उत्तर बिहार में बसों का परिचालन नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के कार्यकलाप से ट्रांसपोर्टर नाराज हैं। यही कारण है कि बिहार ट्रांसपोर्टर फेडरेशन की ओर से 24 घंटे के लिए हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
24 घंटे के लिए उत्तर बिहार में नहीं चलेगी बसें
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुधवार की रात 12 बजे से ही उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। इस कारण पूरे उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था बंद रहेगी। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरशन ने इस हड़ताल की घोषणा की है और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यकलाप से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार की 12 बजे रात से गुरुवार की 12 बजे रात्रि तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन