{"_id":"68215c6ba1af15095400e6af","slug":"bihar-news-there-was-a-fight-between-2-parties-one-died-during-treatment-condition-of-the-other-is-critical-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरे की हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरे की हालत चिंताजनक
Mon, 12 May 2025 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 07:56 AM IST
सार
शहर के नगर थाना क्षेत्र खनुआ मोहल्ला में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प होने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनुआ मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों को लाठी-डंडे के प्रहार से जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। हालांकि उसकी स्थिति भी काफी चिंताजनक बताई जा रही थी, जिस कारण उसे पटना स्थित पीएमसीएच रैफर कर दिया गया है। इधर मृतक का पोस्टमार्टम भी देर रात ही करा दिया गया है, ताकि सुबह में मामला और ना भड़क जाए।
विज्ञापन
इस हिंसक झड़प की सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में सारण के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौरभ जायसवाल दल-बल के साथ पहुंच मामले की जांच में जुट गए। वहीं विधि व्यवस्था संधारण को देखते हुए घटना स्थल एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में दो-दो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में 20 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar news : इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद की शादी, अब दूसरी से कर रहा था विवाह; फिर हुआ जमकर हंगामा
विज्ञापन
मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के दौरान जख्मी व्यक्ति से पुलिस द्वारा लिए गए बयान के आधार पर स्थानीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाकर छापामारी की जा रही है। दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी।
पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अफवाह और भ्रामक खबरों से बचें और ऐसा करने वालों के बारे में स्थानीय पुलिस या सारण जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें।