{"_id":"6820e0702d3765fb6f0039c8","slug":"bihar-uproar-over-second-marriage-after-love-marriage-love-affair-on-instagram-vaishali-mahua-hajipur-bihar-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद की शादी, अब दूसरी से कर रहा था विवाह; फिर हुआ जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद की शादी, अब दूसरी से कर रहा था विवाह; फिर हुआ जमकर हंगामा
Sun, 11 May 2025 11:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 11 May 2025 11:07 PM IST
सार
Love Affair : इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत ने शादी तक पहुंचा दिया। फिर कुछ दिन तक दिल्ली में रहे। इसी बीच लड़की को एक जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही जब वह अपने पति के घर पर पहुंची तब वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गये। फिर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
कोर्ट में किया था विवाह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर मिले धर्मपाल कुमार और निशु कुमारी ने 2020 में कोर्ट मैरिज शादी की थी। इसके बाद नवादा के एक शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया। धर्मपाल कुमार (27) दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। निशु कुमारी (25) नवादा की रहने वाली है। शादी के बाद धर्मपाल निशु को दिल्ली में रखने लगा। जब वह अपने गांव इशाकपुर आता, तो निशु को उसके मायके नवादा छोड़ देता था। निशु के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश थे, लेकिन धर्मपाल के परिवार को शादी की जानकारी नहीं थी।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: हाई कोर्ट का कंप्यूटर ऑपरेटर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर लगवा रहा था नौकरी, पुलिस ने दबोचा
पहली बार गर्भवती होने पर धर्मपाल ने निशु का गर्भपात करवा दिया था। अब निशु चार महीने की गर्भवती है। करीब 15 दिन पहले उसे पता चला कि धर्मपाल दूसरी जगह शादी करने वाला है। उनका फ़लदान भी हो गया है। फिर क्या था। रविवार की सुबह जब निशु अपने परिवार के साथ धर्मपाल के घर पहुंची, तो घर के सभी लोग ताला लगाकर फरार हो गए। जिसके बाद गावों वाले जुट गए। लोग तमाशबीन बने रहे, जिसके बाद निशु ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे थाने लेकर गई है। वह न्याय की मांग कर रही है। निशु नवादा जिला के रहने वाले रंजीत शर्मा की पुत्री है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सीज फायर के बाद फिर प्रधानमंत्री आ रहे हैं बिहार, देंगे बिहार को सौगात
इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष वेदानंद ने बताया कि लड़की के द्वारा फोन से मुझे जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की के द्वारा यह बताया गया था कि मेरे पति दूसरे से शादी कर रहे हैं, इसलिए उस शादी को रुकवा दीजिए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी। जब लड़की को थाने बुलाकर लिखित रूप से आवेदन मांगा गया लेकिन उसने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।