{"_id":"69f0652672657339310d20a8","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-attacks-bjp-government-politics-over-the-murder-of-a-youth-from-bihar-in-delhi-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी ने बताया दिल्ली में क्यों हुई बिहार के युवक की हत्या? कहा- BJP सरकार में 'बिहारी' होना अपराध है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी ने बताया दिल्ली में क्यों हुई बिहार के युवक की हत्या? कहा- BJP सरकार में 'बिहारी' होना अपराध है
Tue, 28 Apr 2026 01:13 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:13 PM IST
सार
Crime News Updates: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे को सजा दिलावाए। यह घटना बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए न्याय चाहिए और अभी अविलंब चाहिए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया के युवक की हत्या मामले में सियासत गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वाली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार में 'बिहारी' होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह 'बिहारी' समझ गोली मारी गई है। वहां निगम पार्षद भाजपा का, विधायक भाजपा का, सांसद भाजपा का, सीएम भाजपा का, बिहार सीएम भाजपा का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के उपराज्यपाल भाजपा के, गृहमंत्री भाजपा के, प्रधानमंत्री भाजपा के है। भाजपा बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।
विज्ञापन
'प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं'
तेजस्वी यादव ने सवाल पूछा कि क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके? उन्होंने कहा कि असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीनभावना की नजर से देखती है। हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी ने बताया- ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया
राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी। इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है? बड़बोले एनडीए नेता इस घटना पर बिल में छिपे हुए है। हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाले वाली कथित डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई करे।